गुजरात के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दरसअल, गुजरात की भाजपा सरकार ने अपने प्रदेश के कर्मचारियो को होली से पहले 4 बड़े तोहफे दिए है। गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।
सरकारी कर्मचरियो के लिए बड़ी बात यह है की राज्य सरकार ने जुलाई 2023 से ही इस फैसले को लागु किया है। सरकारी कर्मचारियों को 8 महीने का एरियर भी मिलने जा रहा है। इसके अलावा गुजरात की भाजपा सरकार ने एनपीएस अकाउंट में अपनी तरफ से अधिक अंशदान का फैसला लिया है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको संबंधित सम्पूर्ण खबर विस्तार से बताने वाले है, आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी
राज्य सरकार के इस फैसले से लाखो कर्मचारियो को फायदा होने वाला है। बता दे की राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी से 4.45 लाख कर्मचारियो और 4.63 लाख वेतनभोगियों को फायदा मिलने वाला है।
इसी के साथ भूपेंद्र पटेल सरकार द्वारा कर्मचारियों को जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक 8 माह तक का एरियर देगी। यह एरियर सरकार तीन किस्तों में कर्मचारियो और वेतनभोगियों को प्रदान करेगी। इसके अलावा मार्च, अप्रेल और मई के वेतन या पेंशन में बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा जाएगा।
एनपीएस में भी ज्यादा अंशदान
राज्य सरकार ने एनपीएस में भी ज्यादा अंशदान देने का फैसला लिया है। इससे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। कर्मचारी पहले की तरह यदि 10 फीसदी अंशदान देंगे तो राज्य सरकार 14 फीसदी अंशदान देगी।
एलटीसी के बदले नकदी भुगतान की गणना सातवे वेतन आयोग के आधार पर
अब राज्य सरकार द्वारा 10 दिन के एलटीसी के बदले नकदी भुगतान की गणना सातवे वेतन आयोग के आधार पर करने का फैसला लिया है। अभी यह छठे वेतन आयोग के आधार पर मिल रहा है।
