Free Gas Cylinder Yojana: त्योहारी सीजन में इन महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर, जाने पूरी खबर

Free Gas Cylinder Yojana

केंद्र और राज्य सरकारे महिलाओ के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन करती है। इन योजनाओं से महिलाओ को काफी फायदा मिला है। महिलाओ को सामाजिक और आर्थिक रुप से मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाओ का संचालन किया जाता है।

इन योजनाओ में से एक योजना जिसका नाम फ्री गैस सिलेंडर योजना है। इस योजना के तहत परिवार की महिलाओ को फ्री में गैस सिलेंडर दिया जाता है। इस योजना के तहत महिलाओ को सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान की जाती है।

महिलाओ के खाते में यह सब्सिडी सीधे ट्रांसफर की जाती है। कई राज्य सरकारों द्वारा महिलाओ को फ्री सिलेंडर का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में उतरप्रदेश राज्य में योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी अपने प्रदेश की महिलाओ को होली, दीपावली जैसे त्योहारों पर फ्री में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है।

ऐसे में अब आने वाले होली के इस त्यौहार पर भी यूपी की महिलाओ को फ्री में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इस योजना में प्रदेश की उन महिलाओ को लाभ मिलेगा जो की पीएम उज्जवला योजना की लाभार्थी है।

ये भी पढ़ें   Startup For Farmer: किसान भी शुरू कर सकते है अपना स्टार्टअप, सरकार कर रही है 25 लाख रुपए तक की सहायता, जानिए पूरी खबर

साल 2023 में दीपावली के अवसर पर भी योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओ को फ्री सिलेंडर वितरित किए थे। आइए जानते है फ्री गैस सिलेंडर योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी। आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

योजना के तहत फ्री सिलेंडर का वितरण कैसे किया जाता है?

उतरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में त्योहारों के सीजन पर फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। यूपी सरकार की घोषणा की मुताबिक़ साल में दो बार महिलाओ को फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

इस योजना का लाभ उन्ही महिलाओ को दिया जाएगा जो की पीएम उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिला हो। साल में दो बार फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा जो की एक दिवाली पर और दुसरा होली पर।

पहले चरण में नवंबर से दिसम्बर तक और इसके बाद जनवरी से मार्च तक फ्री गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। महिलाओ का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होने पर ही उन्हें फ्री गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें   प्रदेश के कोचिंग संस्थानों पर अब केंद्र के मानदंड होंगे, कोचिंग संस्थानों के लिए क्या है दिशा-निर्देश, जाने पूरी खबर

यदि आप भी उतरप्रदेश के मूल निवासी हो और फ्री गैस सिलेडंर का लाभ लेना चाहते हो तो जल्द से जल्द आप भी अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवा ले। ताकि आपको भो त्यौहारी सीजन में फ्री गैस सिलेंडर का लाभ मिल सके।

फ्री गैस सिलेंडर के लिए क्या है पात्रता और शर्ते

राज्य सरकार ने फ्री गैस सिलेंडर के लिए निम्न पात्रताए और शर्ते रखी है-

  • फ्री गैस सिलेंडर का लाभ उतरप्रदेश की महिलाओ को ही मिलेगा।
  • राज्य की उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओ को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • लाभार्थी परिवार के पास किसी अन्य ओएमसी के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक की होनी चाहिए।
  • राज्य के फ्री गैस सिलेंडर योजना के तहत फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी), अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई), चाय और पूर्व चाय बागान जनजातियां, वनवासी, द्वीप और नदी द्वीप समूह, एसईसीसी परिवार (एएचएल टिन) या 14 सूत्री घोषणा के अनुसार किसी भी गरीब परिवार के तहत शामिल होना चाहिए।
ये भी पढ़ें   LPG Cylinder Price: इतने रुपए सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, जाने लेटेस्ट अपडेट

फ्री गैस सिलेंडर के लिए कैसे करे आवेदन?

फ्री गैस सिलेंडर का लाभ लेने के लिए आप उतरप्रदेश के मूल निवासी हो। साथ ही आपका एलपीजी गैस कनेक्शन पीएम उज्ज्वला योजना के तहत हो। फ्री गैस सिलेंडर योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हो। इसके लिए आपको अपने नजदीकी वितरक के पास जाना होगा और आवेदन करना होगा।

फ्री गैस सिलेंडर के लिए आवश्यक दस्तावेज

फ्री गैस सिलेंडर के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पास बुक
  • राशन कार्ड
  • परिवार पहचान कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

फ्री गैस सिलेंडर के लिए कैसे होता है सब्सिडी का भुगतान 

योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा साल में दो बार गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। राज्य सरकार द्वारा होली और दीपावली के त्यौहार पर महिलाओ को फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी।

इस बार भी होली पर महिलाओ को फ्री गैस सिलेंडर मिलेगा। हालांकि महिलाओ को गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर के लिए पूरी कीमत देनी होती है। लेकिन सब्सिडी के तोर पर गैस सिलेंडर के पैसे खातों में ट्रांसफर कर दिए जाते है।

Leave a comment