Ladli Bahna Yojana 9th Installment: लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त 10 फरवरी को होगी जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस

Ladli Bahna Yojana 9th Installment

लाडली बहना योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की बहनों के लिए चलाई जा रही है। लाडली बहना योजना का लाभ प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं को दिया जा रहा है। इन महिलाओं के खाते में अभी तक 8 किस्ते ट्रांसफर की जा चुकी है। राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना के तहत आर्थिक सहायता पहुंचाई जाती है।

लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। योजना का लाभ ले रही महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि 10 फरवरी को प्राप्त हो जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त की तारीख घोषित कर दी है।

10 फरवरी 2024 को सीएम मोहन यादव के द्वारा सभी लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए की 9वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी। 9वीं किस्त को लेकर एक अपडेट सामने आई है जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने वाले है।

प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत आर्थिक लाभ मिलने वाला है, इनके लिए राहत की खबर है। सरकार द्वारा समय समय पर योजना के तहत आर्थिक सहायता पहुँचाने हेतु किस्त ट्रांसफर की जाती है जिससे की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बन सके। आइये जानते है इस आर्टिकल के माध्यम से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी, आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

लाडली बहना योजना अपडेट

केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन कर रही है। सरकार का यही प्रयास रहता है कि इन योजनाओ से अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके और वे आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बन सके।

ये भी पढ़ें   Online Typing Jobs Work From Home: ऑनलाइन टाइपिंग वर्क फ्रॉम जॉब से घर बैठे पैसे कमाए, जाने कैसे करे आवेदन

नई-नई योजनाओं से महिलाओं को सरकार अवसर प्रदान कर रही है। महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है जिसका नाम लाडली बहना योजना है। यह योजना महिलाओं के लिए काफी लाभप्रद सिद्ध हुई है।

इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1250 रुपए की ट्रांसफर की जाती है। वर्तमान समय में इस योजना के तहत 1250 रुपए की किस्त प्रदान की जा रही है भविष्य में इस आर्थिक सहायता राशि को भी बढ़ाया जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दे की इस योजना के तहत सबसे पहले 1000 रुपए की किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाती थी। जिसे बढ़ाकर बाद में 1250 रुपए कर दिए थे। खबरों के मुताबिक इस किस्त राशि को बढ़ाकर भविष्य में 3000 रुपए कर दिए जाएंगे।

बहरहाल, लाडली बहना योजना की सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। इस योजना की लाभार्थियों को 10 फरवरी 2024 को 9वीं किस्त प्रदान कर दी जाएगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त के बारे में यह घोषणा की है। सभी महिलाओं के खाते में यह 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें   PM Ujjwala Yojana Update: एलपीजी सिलेंडर पर 1 अप्रैल से यह नियम लागू, देश के करोड़ो लोगो को होगा फायदा, जानिए पूरी खबर

Ladli Bahna Yojana 9th Installment

लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जाता है। महिलाओ के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा यह एक महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है। अब तक इस योजना के तहत लाभार्थियों को 8 किस्ते उपलब्ध करा दी गई है।

इस योजना की 9वीं किस्त की 1250 रुपए की राशि 10 फरवरी 2024 को ट्रांसफर कर दी जाएगी। जैसा की हम जानते है हर महीने इस योजना की किस्त प्रदान की जाती है तो इस फरवरी महीने की 1250 रुपए की किस्त भी 10 फरवरी को ट्रांसफर कर दी जाएगी।

How to Check Ladali Bahana Yojana 9th Installment Status

यदि आप भी लाडली बहना योजना का लाभ उठा रहे है तो आप अपनी किस्त का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते है। इसके लिए आप हमारे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हो-

  • लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको सबसे पहले आवेदन और भुगतान की स्थिति देखे के लिंक पर क्लीक करना होगा।
  • क्लीक करने के बाद अब आपको यहाँ पर लाडली बहना का आवेदन क्र./सदस्य समग्र क्र. डालना है और इसके बाद आपको कैप्चा कोड डालकर ओटीपी भेजे पर क्लीक करके ओटीपी को वेरीफाई कर लेना है।
  • यह ओटीपी उन नम्बर पर भेजी जाएगी जो की आपके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दर्ज है।
  • ओटीपी वेरीफाई होने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।
  • इसके बाद आपको भुगतान की स्थिति खोजे पर क्लीक करना है। इसके बाद आपको अपने पेमेंट का स्टेटस चेक कर लेना है।

Leave a comment