
वर्तमान समय में लगभग सभी परिवारों के पास एलपीजी गैस कनेक्शन है लेकिन कई सारे लोगो को यह जानकारी नहीं है की एलपीजी गैस कनेक्शन से आधार कार्ड को लिंक करवाना कितना जरुरी है। यदि आप एलपीजी गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक करवाते हो तो आपको इसके कई सरे फायदे मिल जाते है।
यदि आपने भी अभी तक अपने एलपीजी गैस कनेक्शन से अपना आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया है तो आपके लिए यह आर्टिकल बेहद ही महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे की किस प्रकार से आप अपने एलपीजी गैस कनेक्शन से आधार कार्ड को आसानी से लिंक कर सकते हो।
हम आपको आज के इस लेख के माध्यम से इससे संबंधित सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से बताने वाले है, हमे उम्मीद है की आप इस लेख से सारी जानकारी ले सकेंगे और आधार लिंक करके लाभ उठा सकेंगे। हम आपको बहुत ही आसान भाषा में सारी जानकारी देने वाले है आप हमारे इस लेख को अंत तक को जरूर पढ़े।
एलपीजी गैस कनेक्शन से अपना आधार कार्ड लिंक करना बेहद ही जरुरी
यदि आप भी अपना गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक करवाना चाहते है तो आप हमारे साथ इस लेख के माध्यम से अंत तक जरूर जुड़े रहे। हम आपको इस लेख के माध्यम से LPG Aadhar Link की ऑनलाइन प्रक्रिया और इसके साथ ही ऑफलाइन प्रक्रिया के बारे में पुरे विस्तार से बताने वाले है।
आप भी हमारी इस प्रक्रिया को फॉलो कर आसानी से एलपीजी कनेक्शन से आधार लिंक कर सकते हो। यदि आपका आधार कार्ड लिंक नहीं है तो आप जल्द से जल्द अपना आधार लिंक करवा ले ताकि बाद में आपको किसी भी प्रकार की समस्याओ का सामना न करना पड़े।
एलपीजी गैस कनेक्शन से आधार लिंक क्यों है जरुरी ?
जैसा की हमने आपको बताया की यदि आप अपने एलपीजी गैस कनेक्शन से अपना आधार कार्ड लिंक नहीं करवाते हो तो आपको एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिल पाएगी। गैस सिलेंडर पर सब्सिडी लेने के लिए आपको अपने गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करना बेहद ही जरुरी है।
यदि आपका एलपीजी गैस कनेक्शन से आधार लिंक हो जाता है तो आपको गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी मिलना शुरू हो जाएगी। यदि आपका गैस कनेक्शन भी आधार से लिंक नहीं है तो आप हमारी दी गई प्रक्रिया से आसानी से अपने एलपीजी गैस कनेक्शन से आधार लिंक कर सकते हो। जिसके बाद आपको सब्सिडी मिलना शुरू हो जाएगी।
एलपीजी आधार लिंक करते समय इन बातो का विशेष ध्यान में रखना होगा
यदि आप भी अपना एलपीजी गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक कर रहे हो तो आपको इन बातो को ध्यान में रखना होगा –
- परिवार में जिस व्यक्ति के नाम पर गैस कनेक्शन है उसी व्यक्ति का आधार कार्ड एलपीजी गैस कनेक्शन से लिंक करना होगा।
- आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक होना जरुरी है।
- आपके आधार कार्ड में आपके मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो इसी के साथ आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चालु हो।
ऑनलाइन माध्यम से एलपीजी गैस कनेक्शन में आधार लिंक कैसे करे ?
ऑनलाइन माध्यम को अपनाकर आप एलपीजी गैस कनेक्शन में आधार लिंक करना चाहते हो तो आप हमारे निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हो –
- सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपको यहाँ से रेजिडेंट सेल्फ सीडिंग वेबपेज पर जाना होगा।
- यहाँ पर आपको मांगी जाने वाली सम्पूर्ण जानकारी को भरना होगा।
- इसके बाद आपको बेनिफिट टाइप में एलपीजी के विकल्प का चयन करना होगा।
- चयन करने बाद आपको गैस एजेंसी को चुनना होगा।
- इसके बाद आपके सामने डिस्ट्रीब्यूटर की लिस्ट खुलकर आ जाएगी। आपको यहाँ पर आपको अपना डिस्ट्रीब्यूटर का चयन कर लेना है।
- इसके आगे आपको अन्य जानकारी को दर्ज करना है जैसे की गैस कनेक्शन नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP सेंड किया जाएगा आपको वेरीफाई कर लेना है।
- इस प्रकार से आप इस पूरी प्रोसेस से अपने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कर सकते है।
ऑफलाइन माध्यम से एलपीजी गैस कनेक्शन में आधार लिंक कैसे करे ?
यदि आप ऑफलाइन माध्यम से अपने एलपीजी गैस कनेक्शन में आधार को लिंक करना चाहते हो तो आप हमारे निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हो –
- एलपीजी गैस कनेक्शन में आधार लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले BPCL, HPCL या IOCL वेबसाइट से फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस में जाना होगा और आवेदन फॉर्म को भरना होगा।
- इस प्रकार से आप ऑफलाइन माद्यम में भी एलपीजी गैस कनेक्शन में आधार लिंक कर सकते हो।

एचपी गैस के उज्ज्वला योजना की सूची नहीं आई क्या