महिलाओ को 1000 रुपए हर महीने पाने के लिए क्या काम करना होगा? जानिए बजट में महिलाओ के लिए यह महत्वपूर्ण ऐलान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया है। इस बजट में कई सारी महत्वपूर्ण घोषणाए की गई। इसी बजट में दिल्ली की वित्त मंत्री ने महिलाओ के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के तहत महिलाओ को 1000 रुपए हर महीने दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक की सभी महिलाओ को वित्तीय वर्ष 2024-25 से 1000 रुपए हर महीने देने की घोषणा की है। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी का यह पहला बजट है। दिल्ली की महिलाओ के लिए यह एक खुशी की खबर है।

महिलाओ के लिए शुरू की गई इस योजना से करोड़ो महिलाओं को लाभ मिलेगा। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा में कुल 76000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। उन्होंने कहा की हमारी सरकार राम राज्य के सपने को साकार करने की कोशिश में लगी हुई है।

वित्त मंत्री ने कहा की केजरीवाल सरकार 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र की महिलाओ को प्रत्येक माह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओ के लिए यह एक अहम घोषणा की है।

ये भी पढ़ें   गरीबों को मोदी सरकार का तोहफा! इस योजना के लाभार्थियों को अब 10 लाख रुपए का लाभ मिलेगा, जानिए पूरी अपडेट

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए दिल्ली सरकार ने 2000 करोड़ रुपए के बजट का ऐलान किया है। आइए जानते है इस योजना के बारे में सम्पूर्ण विस्तार से, आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

कैसे मिलेगा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ?

AAP सरकार ने इस योजना को पंजाब में लागु कर दी है। पंजाब की महिलाओ को इस योजना के तहत 1000 रुपए हर महीने दिए जा रहे है। इस योजना की तर्ज पर ही आप सरकार ने दिल्ली में भी इस योजना को लागू करने का ऐलान किया है।

अब दिल्ली की महिलाओ को भी मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिल सकेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब की तरह ही इस योजना के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं मांगे जाएंगे ना ही इसके लिए कोई पोर्टल लांच किया जाएगा।

ये भी पढ़ें   Sukanya Samriddhi Scheme New Interest Rate: सरकार का बड़ा ऐलान! सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में वृद्धि के साथ ही छोटी बचत योजनाओ में भी की वृद्धि, जानिए नई दरें

इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम में ही होंगी। दिल्ली की महिलाए इस योजना के लिए अपना ऑफलाइन आवेदन कर लाभ उठा सकेगी। इस योजना का लाभ उन महिलाओ को नहीं दिया जाएगा जो की नौकरी कर रही है या अपना खुद का कोई बिजनेस कर रही है।

इस योजना के लिए आयकरदाता महिला को भी अपात्र माना जाएगा। इनके अलावा अन्य सभी महिलाओ को इस योजना का लाभ मिलेगा, इन महिलाओ के बैंक खाते में हर माह 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए कौन महिलाए पात्र होंगी?

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए वे महिलाए ही पात्र होंगी जो की दिल्ली की मूल निवासी है।
  • जिन महिलाओ की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक की है उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • जिन महिलाओ के सभी तरह के आवश्यक दस्तावेज तैयार होंगे उन महिलाओ को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ नौकरी या बिजनेस या आयकरदाता महिलाओ को नहीं दिया जाएगा इसके अलावा सभी महिलाओ को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें   बड़ी खुश खबरी! किसान ऋण माफी योजना, 4 लाख केसीसी किसानों का लोन माफ, ऐसे चेक करे अपना स्टेट्स

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए कौन महिलाए अपात्र होंगी?

  • इस योजना के लिए वे महिलाए अपात्र होंगी जो की इनकम टैक्स का भुगतान कर रही है।
  • इस योजना के लिए वे महिलाए अपात्र होंगी जो की सरकार से पेंशन प्राप्त कर रही हो।
  • इस योजना के लिए वे महिलाए अपात्र होंगी जो की अपना खुद का बिजनेस चला रही हो।
  • इस योजना का लाभ उन महिलाओ को नहीं दिया जाएगा जो की सरकारी नौकरी में हो।

Leave a comment

Join WhatsApp