
यदि आप भी कक्षा 11 या कक्षा 12 या फिर स्नातक या डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हो तो आपके लिए स्कॉलरशिप प्राप्त करने का बहुत ही सुनहरा अवसर है। आप आसानी से टाटा पंख स्कॉलरशिप में आवेदन कर लाभ उठा सकते हो।
टाटा कंपनी द्वारा शुरू की गई TATA Pankh Scholarship 2023-24 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को काफी सहायता देने वाली है। टाटा कंपनी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अपनी आगे की शिक्षा पूरी करने और उनकी शेक्षणिक आवश्यकता को पूरा करवाने के लिए स्कॉलरशिप देकर सहायता प्रदान की जा रही है।
TATA Pankh Scholarship 2023-24 के अंतर्गत पात्र स्टूडेंट को 10 से 12 हजार तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। आपको बता दे की टाटा पंख स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस स्कॉलरशिप के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन कर स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते है। टाटा पंख स्कॉलरशिप 2023-24 में ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर 2023 तक किए जाएंगे।
जो भी पात्र स्टूडेंट इस स्कॉलरशिप में आवेदन करना चाहता है वह इस योजना की अंतिम तिथि से पहले पहले अपना आवेदन पूरा कर ले। आप भी टाटा पंख स्कॉलरशिप 2023-24 में आवेदन कर लाभ ले सकते है जिससे की आप अपनी आगे की पढ़ाई को निरंतर शुरू रख सके और अपने भविष्य को सुनिश्चित कर सके।
TATA Pankh Scholarship 2023-24 में आवेदन ऑनलाइन माध्यम में ही होंगे। ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए हम आपको स्टेप बाय स्टेप सम्पूर्ण प्रोसेस बताने वाले है।
यदि आप कक्षा 11 या कक्षा 12 या फिर स्नातक या डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हो और इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने की इच्छा रखते हो तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको TATA Pankh Scholarship 2023-24 की योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से बताने वाले है। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
TATA Pankh Scholarship 2023-24 Overview
आर्टिकल का नाम | TATA Pankh Scholarship 2023-24 |
कंपनी का नाम | टाटा कंपनी |
आर्टिकल का प्रकार | स्कॉलरशिप |
कार्यक्रम का नाम | टाटा कैपिटल पंख छात्रवृत्ति कार्यक्रम |
स्कॉलरशिप की राशि | 10000 से 12000 रुपए प्रति माह |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 नवंबर 2023 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
TATA Pankh Scholarship 2023-24
टाटा केपिटल लिमिटेड द्वारा टाटा कैपिटल पंख छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। टाटा कंपनी द्वारा देश के कक्षा 11, कक्षा 12, स्नातक, डिप्लोमा/पोलोटेक्निक की पढ़ाई कर रहे आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों को इस स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा।
आर्थिक रुप से कमजोर ऐसे छात्रों को अपनी आगे की उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। उपरोक्त पाठ्यक्रमो का अध्ययन करने वाले छात्रों को अपनी शैक्षणिक आवश्यकताओ की पूर्ति करने के लिए टाटा लिमिटेड द्वारा 10 से 12 हजार रुपए या ट्यूशन फीस का 80% तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
आप भी यदि इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के इच्छुक हो तो इससे पहले आप इस स्कॉलरशिप के बारे में पूरी जानकारी ले ले। आज का यह लेख पूरा TATA Pankh Scholarship 2023-24 को समर्पित है। आप इस लेख को पूरा पढ़कर संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।
TATA Pankh Scholarship 2023-24 Eligibility
TATA Pankh Scholarship 2023-24 में ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आप इसकी योग्यता को पूरा पढ़ ले। जो की निम्न है –
- इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए स्टूडेंट भारतीय नागरिक हो।
- इस स्कालरशिप में आवेदन किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 11वी या 12वी की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट कर सकते है।
- इस स्कॉलरशिप में स्नातक की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट अपना आवेदन कर सकते है।
- इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने वाले स्टूडेंट के पिछले कक्षा में कम से कम 60% हो।
- आवेदन करने वाले स्टूडेंट के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हो।
- टाटा केपिटल लिमिटेड के कर्मचारी के बच्चे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं है।
TATA Pankh Scholarship 2023-24 Documents Required
टाटा पंख स्कॉलरशिप के लिए आपको निम्न दस्तावेजो की आवश्यता होगी –
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- प्रवेश प्रमाण पत्र
- वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की शुल्क रसीद
- बैंक पास बुक
- पिछली कक्षा की अंकतालिका
- मोबाइल नंबर
- ई-मेल आईडी आदि।
How to Apply Online for TATA Pankh Scholarship 2023-24
टाटा पंख स्कॉलरशिप 2023-24 में आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे है, आप भी हमारे इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हो। आवेदन प्रोसेस निम्न है –
- टाटा पंख स्कॉलरशिप में अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज दिखाई देगा।
- होम पेज पर आपको Apply का विकल्प दिखाई देगा जिसे क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करने के बाद आपको The Tata Capital Pankh Scholarship Programme for Class 11 and 12 Students 2023–24 / The Tata Capital Pankh Scholarship Programme for General Graduation and Diploma Students 2023-24 का विकल्प दिखाई देगा आप जिस भी स्कॉलरशिप के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हो उस पर क्लीक कर लेना है।
- क्लिक करने के बाद आपको Registration का विकल्प दिखाई देगा जिसे क्लीक कर लेना लेना है।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलके आ जाएगा।
- इस फॉर्म को भरने के बाद आपको सब्मिट के विकल्प पर क्लीक कर लेना है।
- इसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएंगे जिसे आपको सुरक्षित रख लेना है।
- इसके बाद आपको वापिस से होम पेज पर आना है और होम पेज पर आपको Apply के विकल्प पर क्लीक कर लेना है।
- क्लिक करने के बाद आपको The Tata Capital Pankh Scholarship Programme for Class 11 and 12 Students 2023-24 / The Tata Capital Pankh Scholarship Programme for General Graduation and Diploma Students 2023-24 का विकल्प दिखाई देगा आप जिस भी स्कॉलरशिप के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हो उस पर क्लीक कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपना Login कर लेना है।
- लॉगिन करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म खोल लेना है और उसे ध्यानपूर्वक भरना है।
- मांगे जाने वाले आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेने है।
- अंत में आपको सब्मिट के विकल्प पर क्लीक कर लेना है।
- इसके बाद आवेदन की रसीद की प्रिंट निकालकर इसे सुरक्षित रख लेनी है।
निष्कर्ष
इस पोस्ट में TATA Pankh Scholarship 2023-24 के बारे में जानकारी प्रदान की गई है, हमने कक्षा 11-12 और स्नातक, डिप्लोमा करने वाले छात्रों को 12 हजार की स्कॉलरशिप मिल रही है, जानिए आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है। आशा करते है कि इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें।
