Rajasthan SI Bharti Update: राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती से संबंधित बड़ी खबर! अब आरएएस परीक्षा से भर्ती होंगे थानेदार, नियमो में होगा बदलाव

राजस्थान के SI भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में एसआई भर्ती में पेपरलीक के मामले सामने है। इसे देखते हुए अब विभाग बड़ा फैसला ले सकता है। भर्ती के नियमो में बदलाव कर सकता है।

बताया जा रहा है की अब एसआई (उपनिरीक्षक) भर्ती के लिए अलग से परीक्षा नहीं ली जाएगी। एसआई भर्ती के लिए अब आपको आरएएस की परीक्षा देनी होगी यानी की अब थानेदारो की भर्ती आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) भर्ती से की जाएगी।

अब इसके लिए नियमो में बदलाव किया जाएगा। अब पुलिस मुख्यालय के द्वारा नियमो में संशोधन हेतु सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा उम्र और अन्य योग्यताओ को लेकर मंथन किया जा रहा है।

जैसा की हमे पता है एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) करवाता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर यह कहा है की एसआई भर्ती परीक्षा अलग से करवाने में ज्यादा समय लगता है। इसीलिए इस भर्ती परीक्षा को आरएएस भर्ती में शामिल किया जाए।

SI भर्ती को RAS भर्ती में शामिल किया जाए

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पुलिस मुख्यालय को एसआई भर्ती में संशोधन करने हेतु पत्र लिखा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के इस प्रस्ताव को पुलिस मुख्यालय ने संस्थापन बोर्ड की बैठक में रखा है। इस प्रस्ताव पर सभी अधिकारियों ने सहमति जताई है।

ये भी पढ़ें   Rajasthan BSTC College Allotment Result 2023 Out: राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहाँ से चेक करें आपको कोनसा कॉलेज मिला

यदि एसआई की भर्ती परीक्षा को आरएएस की परीक्षा में ही शामिल किया जाएगा तो इससे समय बचने के साथ ही गड़बड़ी की की आशंका भी कम रहेगी। अब इसकी मंजूरी के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस पर अब अंतिम निर्णय सरकार को लेना होगा।

RAC कांस्टेबल के लिए भी बदलाव किया जा सकता है

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। जबकि आरएसी कॉन्सेबल के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।

लेकिन अब आरएसी कांस्टेबल परीक्षा की शेक्षिणक योग्यता में भी बदलाव किया जा सकता है। इसकी शैक्षणिक योग्यता भी 12वीं पास रखी जा सकती है। संस्थापन बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव भी पास किया गया।

Leave a comment