
आज के समय में लाखों युवा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे है ताकि वे रोजगार का अवसर प्राप्त कर अपने करियर को सेट कर सके। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारे दोनों ही विभिन्न विभागों में अपने रिक्त पदों पर भर्ती कर रही है।
राज्य में नई सरकार के गठन होने के बाद युवाओं को नई भर्तियों के आने की उम्मीद है। ताकि वे अपनी मजबूत तैयारी के साथ परीक्षा में भाग ले सके और रोजगार का अवसर प्राप्त कर सके। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिवन्सर ने स्वास्थ्य भवन में सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक ली है।
गजेंद्र सिंह ने इस पहली ही बैठक में विभिन्न भर्तियों के पदों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत वर्ष 2022-23 में निकाली गई संविदा नर्स भर्ती, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सीएचओ के पदों में 2713 पदों में बढ़ोतरी की है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को अब 9890 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भिजवाया जाएगा। चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि 2023 में विज्ञापित संविदा नर्स के कुल 1588 पदों पर भर्ती थी जिसमें 750 पद बढ़ाए जाएंगे जिससे की अब बढ़कर 2338 हो जाएंगे।
संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2058 पदों पर भर्ती की निकाली गई जिसमें 1000 पद बढ़ाए जांएगे जिससे की बढ़कर 3058 पद हो जाएंगे, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 3531 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसमें 963 पद बढ़ाए जांएगे जिससे की बढ़कर 4494 पद हो जाएंगे।
इस प्रकार से अब इन सब में 7177 पदों के स्थान पर 9890 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रस्ताव भिजवाए जाएंगे। अब बोर्ड के द्वारा इसके लिए जल्द ही संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
करीब 6 घण्टे तक चली इस बैठक में चिकित्सा मंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियो से विभाग की योजनाओ, निर्माणाधीन भवनों एवं अन्य परियोजनाओं के संबन्ध में जानकारी दी है।
