RPSC RAS Topper 2021 Success Story: पिता की मौत ने तोड़ा लेकिन तैयारी नहीं छोड़ी, 12th में भी राजस्थान किया था टॉप, अब बने आरएएस टोपर

जैसा की हम जानते है राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (आरएएस) आयोजित करवाई जाती है। RAS 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। RPSC RAS Topper 2021 के टोपर रहे श्रीगंगानगर के विक्रांत शर्मा। इसके अलावा द्वितीय स्थान प्रिया बजाज ने हासिल किया।

बता दे की इस बार RAS टॉप 10 में बीकानेर संभाग के 5 स्टूडेंट शामिल रहे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा ने 17 नवम्बर 2023, शुक्रवार को RAS 2021 Finale Result जारी कर दिया था। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (आरएएस) 2021 के प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान पर श्रीगंगागनर जिले के विक्रांत शर्मा और प्रिया बजाज रहे।

अगर हम RAS 2021 के टॉप 5 देखे तो इसमें विक्रांत शर्मा (श्रीगंगानगर), प्रिया बजाज (श्रीगंगानगर), किरणपाल (हनुमानगढ़), विश्वजीत सिंह, भारती गुप्ता टॉप 5 में रहे। बता दे की इस बार टॉप 10 में 4 गर्ल्स केंडिडेट ने बाजी मारी है।

RAS टॉपर विक्रांत शर्मा की सफलता की कहानी

RAS 2021 के टोपर रहे विक्रांत शर्मा ने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ पहला स्थान हासिल किया। यह मंजिल हासिल करने से पहले विक्रांत शर्मा के जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ये भी पढ़ें   RSMSSB 30 Bharti Exam Calendar 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 30 बड़ी भर्तियों का एग्जाम कैलेंडर जारी किया, यहाँ से चेक करें

आरएएस परीक्षा 2021 के टॉपर रहे विक्रांत शर्मा ने रिजल्ट आने के बाद अपने संघर्ष की कहानी बयां की। टोपर विक्रांत शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया की मेरा पहला प्रयास 2018 में रहा। प्रथम प्रयास में विक्रांत शर्मा की 688 रेंक प्राप्त हुई लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

हार माने बिना उन्होंने पुनः प्रयास किया। सफलता से पहले उन्हें कड़ी मेहनत और अपने सफर में आत्मविश्वास रखा। कई सारी जगह उन्होंने मॉक टेस्ट भी दिए और इसके साथ ही मेंस राइटिंग की प्रेक्टिस भी की। निरन्तर प्रयास और बेहतरीन स्ट्रेटर्जी के साथ ही उन्होंने सफलता हासिल की।

मेरा लक्ष्य यूपीएससी क्लीयर करना रहा है। आरएएस तो क्लीयर कर लिया है। आगे प्रयास करूंगा कि यूपीएससी टॉप करूं। मैंने जो सिलेबस था, उसे जिस तरह से मार्किंग होती है उस हिसाब से पढ़ा। मॉक इंटरव्यू के लिए अलग-अलग जगह अपने आप को इम्प्रूव किया।” -विक्रांत शर्मा (RAS 2021 Topper)

ये भी पढ़ें   Rajasthan School Diwali Holidays 2023: खुशखबरी! दीपावली की इस बार 13 दिन की छुट्टियाँ, जाने कब से कब तक रहेगी छुट्टियाँ

RAS 2021 TOP 10 Candidates

Rank Roll No.Name District
1.905006विक्रांत शर्माश्रीगंगानगर
2.905041प्रिया बजाजश्रीगंगानगर
3.907295किरणपालहनुमानगढ़
4.916187विश्वजीत सिंहजोधपुर
5.904049भारती गुप्ताकरौली
6.921323आकांक्षा दुबेउदयपुर
7.909091कंचन चौधरीसीकर
8.905143शुभम शर्माश्रीगंगानगर
9.905069निधि उदसरियाबीकानेर
10.918566सत्यनारायणजालोर

988 में से 388 पद राज्य सेवा के

RAS भर्ती परीक्षा 2021 कुल 988 पदों के लिए हुई थी। इन कुल पद में से 363 पद राज्य सेवा के है। इसके अलावा शेष बचे 625 पद अधीनस्थ सेवाओं के है।

राज्य सेवा के 363 पद

  • प्रशासनिक अधिकारी- 76 पद
  • पुलिस अधिकारी- 77 पद
  •  लेखा सेवा- 32 पद
  • सहकारी सेवा- 33 पद
  • नियोजन सेवा- 7 पद
  • कारागार सेवा- 9 पद
  • उद्योग सेवा- 4 पद
  • राज्य बीमा सेवा- 3 पद
  • वाणिज्य सेवा- 38 पद
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा- 6 पद
  • पर्यटन सेवा- 4 पद
  • परिवहन सेवाओं- 7 पद

Leave a comment