आवास इंसान की मूलभूत आवश्यकताओ में से एक है। जैसा की हम जानते है रोटी कपड़े के बाद इंसान की तीसरी सबसे बड़ी मुलभुत आवश्यकता आवास है। भारत में काफी सारे लोग गरीब है, उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं होने से वे अपने रहने के लिए पक्का मकान बनाने में समर्थ नहीं हो पाते है।
बहुत सारे ऐसे लोग मिल जाएंगे आपको जिनके पास रहने के लिए झुग्गी झोपड़िया है यानी की वे अपने दिन की कमाई से सिर्फ दो वक्त की रोटी ही जुटा पाते है। इसके अलावा भी बहुत से ऐसे लोग जिनके पास घर है लेकिन कच्चे घर है उनके पास पक्का मकान बनाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं है।
कच्चे घर होने से उन्हें हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कभी कभार उन्हें मौसम के चलते नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार भी ऐसे गरीब लोगो की मदद कर रही है। सरकार भी विभिन्न आवास योजना से गरीब लोगो को आवास का लाभ दे रही है। ताकि देश के सभी लोगो को आवास की सुविधा मिल सके।
आवास से संबंधित एक योजना जिसका नाम अबूआ आवास योजना है, जिसके बारे में आपको आज के इस आर्टिकल के माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी बताने वाले है। बता दे की अबुआ आवास योजना की घोषणा 15 अगस्त 2023 को की गई थी। इस आवास योजना के तहत 8 लाख लोगो को बने बनाए मकान दिए जाएंगे।
वे लोग जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है, जिनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है उन्हें सरकार द्वारा सुनहरा अवसर दिया जाएगा। बता दे की इसी वित्तीय वर्ष यानी की 2023-24 में ही 2 लाख मकानों की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। यह बेघर लोगो के लिए बड़ी खुशी की खबर होगी की उन्हें 31 मार्च 2024 तक मकान अलॉट कर दिए जाएंगे। इस तारीख तक 2 लाख लोगो को मकान दिए जाएंगे। आइये जानते है इस लेख के माध्यम से अबुआ योजना से संबंधित सम्पूर्ण डिटेल –
अबुआ आवास योजना- एक नजर में
आर्टिकल का नाम | Abua Awas Yojana |
आर्टिकल का प्रकार | सरकारी योजना |
योजना की घोषणा | 15 अगस्त 2023 |
योजना के तहत कुल खर्च | 15000 करोड़ रुपए |
आवेदन शुरू | जल्द अनाउंस |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी तक जारी नहीं |
अबुआ आवास योजना के तहत कितना होगा फायदा
अबुआ आवास योजना के तहत देश के बेघर लोगो को सीधा लाभ दिया जाएगा। देश के बेघर लोगो के लिए चलाई गई एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से देश के गरीब लोगो को काफी राहत मिलने वाली है।
हम आपको बता दे की इस योजना के लिए 15000 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। यानी की 15000 करोड़ रुपए का लाभ जनता तक पहुँचाया जाएगा। इस खर्च से लोगो को आवास की सुविधा मिल पाएगी। 31 मार्च 2024 तक सरकार आवास के लिए 4106 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
यानी की इन पैसो तक सरकार लोगो के मकान तैयार करेगी। इस योजना के तहत लाभ देने के लिए आवास निर्माण का कार्य जारी है। लोगो को रेडीमेड मकान दिए जाएंगे। अब सिर्फ कुछ ही दिनों में आवेदन मांगे जाएंगे। योजना के तहत पात्र लोगो को चिन्हित किया जाएगा और उन तक लाभ पहुंचाया जाएगा।
अबुआ आवास योजना क्या है ?
इस योजना के तहत बेघर लोगो को आवास की सुविधा दी जाएगी। अबुआ आवास योजना के लिए अगले 2 वर्षो में 15 हजार करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा। इस योजना के तहत गरीब लोगो को बना बनाए माकन मिलेंगे।
जिससे की गरीब लोगो को बरसात और अन्य मौसम में परेशानियों का सामना न करना पड़े। आवास की सुविधा दिलाने के उद्देश्य से ही सरकार ने 15 अगस्त 2023 को अबुआ आवास योजना की शुरुआत की है।
अबुआ आवास योजना के तहत लाभ ?
इस योजना के तहत निम्न तरह से लाभ मिलेंगे –
- अबुआ आवास योजना के तहत तीन चरणों में लाभ दिए जाएंगे। पहले चरण में इस योजना के तहत 2 लाख लोगो को आवास उपलब्ध करवाए जाएंगे। दूसरे चरण में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3 लाख 50 हजार लोगो को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। वही तीसरे चरण में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2 लाख 50 हजार लोगो को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
- योजना के तहत लाभार्थियों जो तीन कमरे वाला पक्का मकान दिया जाएगा।
- लाभार्थियों को मिलने वाले घर का क्षेत्रफल 31 वर्ग मीटर होगा।
- योजना के तहत दिए जाने वाले घर में रसोई की सुविधा भी होगी।
अबुआ आवास योजना के लिए पात्रताए
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक झारखंड के मूल नागरिक हो।
- इस योजना का लाभ बेघर परिवारों, कच्चे घर में रहने वाले परिवारों को दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, आपदा के शिकार, कानूनी रूप रिहा किए गए बंधुआ मजदूरों को दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ उन्हें दिया जाएगा जिन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अम्बेडकर आवास योजना, बिरसा आवास योजना और इंदिरा आवास योजना से अभी तक लाभ नहीं मिला हो।
अबुआ आवास योजना का लाभ कैसे उठाए ?
झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस योजना के आवेदन के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से पात्र आवेदकों के आवेदन लिए जाएंगे। झारखंड सरकार 8 लाख लोगो को लाभ देने के लिए पोर्टल में आवेदन मांगेंगी। इस योजना के तहत आवेदन कर आसानी से लाभ उठाया जा सकेगा।
जल्द ही अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन शुरू किए जाएंगे। जैसा की हमने आपको बताया की 31 मार्च 2024 तक 2 लाख लोगो को आवास की सुविधा दी जाएगी इसीलिए जाहिर सी बात है की आवेदन भी अब जल्द जी शुरू किए जाएंगे। योजना से संबंधित तुरंत अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ सकते है।
निष्कर्ष
इस पोस्ट में अबुआ आवास योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई है, इस आवास योजना के तहत 31 मार्च 2024 तक 8 लाख लोगों को मिलेगा आवास का लाभ, जानिए कैसे मिलेगा लाभ के बारे में जानकारी दी है। आशा करते है कि इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें।
आप सभी का इस वेबसाइट पर स्वागत है, मेरा नाम पुष्कर कटारिया है मैं RJSarkariHelp.in वेबसाइट पर सरकारी योजना, करियर, लेटेस्ट जॉब्स, न्यूज़ अपडेट से सम्बंधित पोस्ट लिखता हूँ। इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल या सुझाव मुझे कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते है। धन्यवाद!