Constable Bharti Update: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ा अपडेट, जाने पूरी खबर

Constable Bharti Update:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल के लिए कांस्टेबल जीडी परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। इस भर्ती परीक्षा में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन कर परीक्षा में शामिल हो सकते है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल के पद के लिए कांस्टेबल परिक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित करवाई जाती है। लेकिन गृह मंत्रालय ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी।

अब तक कांस्टेबल जीडी परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ही आयोजित करवाई जा रही थी। अब पहली बार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भी 13 अन्य भाषाओं में आयोजित करवाई जाएगी।

गृह मंत्रालय ने हाल ही में कांस्टेबल जीडी परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कराने का फैसला लिया है। अब कांस्टेबल जनरल ड्यूटी की परीक्षा कुल 15 भाषाओं में आयोजित होगी। यह ऐतिहासिक निर्णय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लिया गया था।

ये भी पढ़ें   Aadhar Card Update: आधार कार्ड को लेकर UIDAI ने किए नए निर्देश जारी, अब आधार कार्ड में ये काम करना जरुरी, जाने पूरी खबर

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए यह निर्णय लिया गया। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको संबंधित सम्पूर्ण खबर विस्तार से बताने वाले है। आप हमारे साथ इस लेख के माध्यम से अंत तक जरूर जुड़े रहे।

Constable (GD) Bharti Update

  • भारत में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) की परीक्षा अब तक दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में ही आयोजित करवाई जा रही थी। लेकिन अब गृह मंत्रालय ने कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा को 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी करवाने का निर्णय लिया है।
  • कांस्टेबल जीडी परीक्षा हिंदी और इंग्लिश के अलावा 13 इन भाषाओं में भी आयोजित होगी- असमिया, बांग्ला, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, ओड़िया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी।

कांस्टेबल जीडी परिक्षा 20 फरवरी से

कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा में इस बार 48 लाख उम्मीदवार भाग लेंगे। कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक आयोजित करवाई जाएगी। अब कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा के प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी होंगे।

ये भी पढ़ें   Rajasthan MLA Salary: राजस्थान के विधायक को कितनी सैलरी मिलती है? सुविधाएँ और वेतन जान कर चौंक जायेंगे

कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा में देशभर के लाखों युवा शामिल होते है। स्थानीय युवाओ को शामिल होने को बढ़ावा देने के लिए गृह मंत्रालय ने 13 अन्य भाषाओं में भी परीक्षा आयोजित करवाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली परीक्षाओ में से कांस्टबेल परीक्षा भी एक प्रमुख परीक्षा है। गृह मन्त्रालय ने और कर्मचारी आयोग ने मिलकर यह एक खास निर्णय लिया है। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद आयोग ने कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा 2024 को 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कराने के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है।

इस निर्णय से अब स्थानीय युवा अपने क्षेत्र की भाषा में पेपर दे सकेंगे। इस निर्णय से सभी को रोजगार का समान अवसर मिलेगा और परीक्षार्थियों के बीच इस परीक्षा की पहुँच बढ़ेगी।

Leave a comment

Join WhatsApp